अल्मोड़ा: पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र में वृद्धि के उद्देश्य से इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से अल्मोड़ा में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
किया वृक्षारोपण
इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, रेडक्रॉस पदाधिकारियों, यूथ रेडक्रॉस के सदस्यों, स्थानीय व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधे रोपकर उनके संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी (CDO) रामजी शरण शर्मा ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय असंतुलन को रोकने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सिर्फ सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। पौधारोपण को केवल एक दिन के अभियान तक सीमित न रखें, बल्कि पौधों की नियमित देखभाल और संवर्धन को अपनी आदत बनाएं।
पर्यावरण की रक्षा बेहद जरूरी
रेडक्रॉस के अध्यक्ष आशीष वर्मा ने कहा कि संस्था सामाजिक सेवाओं के साथ-साथ पर्यावरण सुधार के लिए भी लगातार प्रयासरत है। एक स्वस्थ और स्वच्छ समाज का निर्माण तभी संभव है जब हमारी प्रकृति सुरक्षित रहे। रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता से जुड़े अभियानों को निरंतर चलाया जाएगा।
रहें मौजूद
कार्यक्रम में यूथ रेडक्रॉस अध्यक्ष अमित साह ‘मोनू’, यूथ रेडक्रॉस उपसचिव अभिषेक जोशी, वरिष्ठ रेडक्रॉस सदस्य कृष्ण बहादुर सिंह,रवि रौतेला व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा ,सुनील कर्नाटक, कैलाश गुरुरानी, गोविंद मटेला, अनुज साह सहित वन दरोगा इंदिरा मर्तोलिया एवं अन्य लोग मौजूद रहे।रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में भी पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम ने लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।