अल्मोड़ा: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा–हर घर झंडा” अभियान के तहत शुक्रवार सुबह क्षेत्रीय मुख्यालय, अल्मोड़ा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन
जिसमें प्रातः 8:00 बजे आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में अधिकारियों और जवानों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया तथा हाथों में तिरंगा थामकर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपमहानिरीक्षक (DIG) G.C. पुरोहित और सेनानी K.N. Pant सहित तमाम अधिकारीगण और सैन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। हाथों में राष्ट्रध्वज लहराते हुए सभी कार्मिकों में गजब का जोश और देशप्रेम देखने को मिला।
”तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक” – डीआईजी
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों और जवानों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उपमहानिरीक्षक G.C. पुरोहित ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, गौरव और देश की एकता का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का यह प्राथमिक दायित्व है कि वह राष्ट्रध्वज का पूर्ण सम्मान करे और देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने में अपना निरंतर योगदान दे।
हर घर तिरंगा फहराने का संदेश
बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर हर नागरिक के दिल में राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और गौरव की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है। साथ ही आम जनता को भी अपने-अपने घरों में पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है।