अल्मोड़ा: 23 अगस्त को मानसून मैराथन का होगा आयोजन, स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त समाज का संदेश देंगे धावक, इन श्रेणियों में होगी दौड़

अल्मोड़ा: क्षेत्र में स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता और नशामुक्त समाज के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

मैराथन का आयोजन

जिसमें आगामी 23 अगस्त को ‘मानसून मैराथन’ का आयोजन किया जाएगा। इस दौड़ का शुभारंभ धारानौला से सुबह छह बजे होगा। जानकारी के अनुसार आयोजकों के अनुसार, मैराथन में सभी आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए श्रेणियां तय की गई हैं।
• ​पुरुष ओपन वर्ग: 21 किलोमीटर
• ​महिला ओपन वर्ग: 11 किलोमीटर
• ​वरिष्ठ नागरिक वर्ग (50 वर्ष से अधिक): 6 किलोमीटर
• ​किशोर वर्ग (12 से 16 वर्ष): 1 किलोमीटर
• ​बाल वर्ग (12 वर्ष से कम): 500 मीटर

विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन पर सभी श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।