अल्मोड़ा: पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन, एसएसपी ने जवानों संग लगाई दौड़, दिया फिटनेस व अनुशासन का संदेश

अल्मोड़ा: पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन, एसएसपी ने जवानों संग लगाई दौड़, दिया फिटनेस व अनुशासन का संदेश

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में पुलिस बल में अनुशासन, एकरूपता और शारीरिक-मानसिक दक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से आज शुक्रवार को पुलिस लाइन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया।

परेड का आयोजन

इस मौके पर एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने परेड का निरीक्षण करने के साथ ही स्वयं जवानों के साथ दौड़ लगाकर फिटनेस, ऊर्जा और टीम भावना का संदेश दिया। परेड के दौरान जवानों को दौड़, तेज चाल, ड्रिल, शस्त्राभ्यास और स्क्वाड ड्रिल का कड़ा अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर पुलिस बल को विभिन्न शस्त्रों, कारतूसों, वेपन हैंडलिंग और हथियारों के सुरक्षित संचालन के संबंध में विस्तृत जानकारी व प्रशिक्षण प्रदान किया गया। एसएसपी ने जवानों को नियमित शारीरिक अभ्यास करने और उच्च स्तर का अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

रहें उपस्थित

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, सीओ रानीखेत भावना कैंथोला, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक रमेश चन्द्र समेत विभिन्न थानों, SDRF, PAC और संचार शाखा के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।