अल्मोड़ा: जनपद पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
बैठक का आयोजन
इस बैठक की शुरुआत में पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए गए। इसके बाद एसएसपी ने जिले की कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और नशा तस्करी पर कड़ा रुख अपनाते हुए “अपराधी बचेंगे नहीं, पीड़ित भटकेंगे नहीं” का स्पष्ट संदेश दिया। जिसमें स्मैक, गांजा और शराब तस्करों तथा जुआरियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में दिए यह मुख्य निर्देश
• नशे व तस्करी पर प्रहार: स्मैक, गांजा और शराब तस्करों तथा जुआरियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
• आपदा प्रबंधन: मानसून सीजन के मद्देनजर सभी थानों और फायर स्टेशनों को आपदा उपकरणों के साथ अलर्ट मोड पर रहने तथा वालंटियर्स को प्रशिक्षण देने को कहा गया।
• लापरवाही पर सख्त रुख: बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
• गुमशुदगी व साइबर अपराध: महिलाओं व बच्चों की गुमशुदगी पर तुरंत FIR दर्ज करने और साइबर ठगी पर अंकुश लगाने के लिए म्यूल बैंक खातों व सिम सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।
• यातायात व e-DAR: सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों के उल्लंघन और बिना इंश्योरेंस वाले वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाने के साथ e-DAR प्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया।
फेम इंडिया रैंकिंग का गौरव
‘फेम इंडिया–एशिया पोस्ट’ द्वारा देशभर के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में SSP चंद्रशेखर घोड़के का चयन होने पर पुलिस परिवार ने उन्हें बधाई दी।
“Employee of the Month”
10 वर्षों से रह रहे अज्ञात व्यक्ति को उसके परिजनों से मिलाने वाले उपनिरीक्षक विनोद फर्त्याल (चौकी प्रभारी मजखाली) और खोया हुआ ₹1,67,000 से भरा बैग ढूंढकर मालिक को लौटाने वाले कांस्टेबल कमल गोस्वामी को “Employee of the Month” चुना गया।
उत्कृष्ट कार्य पर किया सम्मानित
बेहतर पुलिसिंग के लिए 21 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं दो दैनिक सफाई कर्मियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा रुद्रपुर में आयोजित 24वीं प्रादेशिक पुलिस कुश्ती व बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले हेड कांस्टेबल मो. अनवर, कांस्टेबल कैलाश काला और कांस्टेबल कमल जोशी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
रहें मौजूद
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, सीओ रानीखेत भावना कैंथोला, सहायक निदेशक अभियोजन सुनीता भट्ट सहित जनपद के समस्त थाना प्रभारी व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।