उत्तराखंड: धार्मिक नगरी गोपेश्वर स्थित ‘छोटी काशी’ के पावन शिव मंदिर में शुक्रवार को वार्षिक परंपरा के तहत 251 किलो घी का विशेष दीप प्रज्वलित किया गया।
किया दीप प्रज्ज्वलित
इस मौके पर तमिलनाडु से आए आध्यात्मिक गुरु तिरु ज्ञानेंद्र महाराज और उनके साथ पहुंचे 15 श्रद्धालुओं ने संध्याकाल में भगवान शिव के सानिध्य में अखंड ज्योति जलाई और क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व शांति की मंगल कामना की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ष 2004 से हर साल 21 अगस्त को इस विशेष दीप को जलाने की परंपरा निभाई जा रही है। अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा का स्मरण करते हुए गुरु तिरु ज्ञानेंद्र महाराज ने बताया कि 1999-2000 में जब वे पहली बार यहां आए थे, तब उन्हें इसी स्थान पर दिव्य आध्यात्मिक ज्ञान और प्रेरणा मिली थी। इसके बाद से वे लगातार अपने समर्थकों के साथ हर साल यहां पहुंच रहे हैं।
कहीं यह बात
महाराज ने अपनी आगामी योजनाओं को साझा करते हुए कहा कि आने वाले समय में छोटी काशी को एक प्रमुख आध्यात्मिक धाम के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां एक भव्य शिवालय के साथ-साथ ज्ञानालय और वाचनालय की स्थापना की जाएगी, जिससे स्थानीय स्तर पर ज्ञान और भक्ति की गतिविधियों को प्रोत्साहन मिले।