बच्चों की सेहत पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इन दवाओं पर लगा प्रतिबंध, रैपर पर चेतावनी अनिवार्य

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। छोटे बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने जरूरी कदम उठाया है।

उठाया यह जरूरी कदम

इसके तहत सरकार ने 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सर्दी-जुकाम की दवाओं के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्लोरफेनिरामाइन मैलेट (Chlorpheniramine Maleate) और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड (Phenylephrine Hydrochloride) वाले सभी फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) के निर्माण, बिक्री और वितरण पर कड़ा प्रतिबंध लगाया है। यह अधिसूचना Drugs and Cosmetics Act, 1940 की धारा 26A के तहत जनस्वास्थ्य के हित में जारी की गई है, जो आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही प्रभावी हो गई है।

यह चेतावनी लिखना होगा अनिवार्य

सरकार के इस आदेश के बाद अब दवा कंपनियों को इन साल्ट कॉम्बिनेशन वाली सभी FDC दवाओं के लेबल, पैकेजिंग और प्रचार सामग्री पर स्पष्ट शब्दों में चेतावनी छापनी होगी— “Fixed Dose Combination shall not be used in children below four years of age” (4 साल से कम उम्र के बच्चों में इस दवा का उपयोग न करें)।