नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय ने स्नातक विशेष बैक परीक्षा के आवेदन की तिथि आगे बढ़ाई, जानें अब कब तक कर सकते हैं आवेदन

नैनीताल: कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने अपने संबद्ध महाविद्यालयों और संस्थानों के स्नातक (UG) सम सेमेस्टर प्रणाली के विशेष बैक विद्यार्थियों के लिए जरूरी अपडेट है।

आगे बढ़ी तिथि

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुधार परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब‌ छात्र 24 अगस्त से 29 अगस्त तक विश्वविद्यालय के ईआरपी (ERP) पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।‌ जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, पूर्व में आवेदन के लिए पोर्टल 14 अगस्त से 20 अगस्त तक खोला गया था। हालांकि, कई छात्रों के छूट जाने और उनसे प्राप्त प्रार्थना-पत्रों व आपत्तियों का संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय ने उन्हें एक और मौका देने का निर्णय लिया है।