अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: मुए-थाई की प्रतिभावान खिलाड़ी दिव्यांशी और माही का ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति’ के लिए हुआ चयन


अल्मोड़ा: खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहीं अल्मोड़ा की मुए-थाई खिलाड़ी दिव्यांशी अधिकारी और माही बिष्ट ने जिले का नाम रोशन किया है।

दी शुभकामनाएं

इन दोनों प्रतिभावान छात्राओं का चयन राज्य सरकार की ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना’ के लिए हुआ है। इस संबंध में कोच यशपाल भट्ट ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर यह स्थान हासिल किया है। जिलाधिकारी अंशुल सिंह और जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने भी दोनों उदीयमान खिलाड़ियों को बधाई दी है।