उत्तराखंड: उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाओं को पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और धांधली मुक्त बनाने के लिए परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है।
यह व्यवस्था लागू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेपर लीक और नकल जैसी घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इस प्रस्तावित व्यवस्था का सबसे अहम पहलू संवेदनशील चरणों से इंसानी दखल को न्यूनतम या पूरी तरह समाप्त करना है। जिस पर अधिकारियों के अनुसार, प्रश्नपत्रों की तैयारी से लेकर उनके मुद्रण, परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और वितरण तक की पूरी प्रक्रिया में तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
जारी होगी गाइडलाइंस
बोर्ड का लक्ष्य उत्तराखंड को देश में एक आधुनिक और सुरक्षित परीक्षा प्रणाली के मॉडल के रूप में स्थापित करना है। इस तकनीकी व्यवस्था को लागू करने से जुड़े विस्तृत गाइडलाइंस जल्द ही विभाग द्वारा जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की सलाह दी है।