उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 125 दिनों में इतने लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, यमुनोत्री धाम में बना नया कीर्तिमान

उत्तराखंड: मानसून की कठिन चुनौतियों और विषम परिस्थितियों के बावजूद उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा

जिसमें इस वर्ष यात्रा काल के शुरुआती 125 दिनों में ही दर्शनार्थियों का आंकड़ा 48 लाख के पार पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह संख्या पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5 लाख 22 हजार से भी अधिक है। 19 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद से 21 अगस्त तक कुल 48,04,897 श्रद्धालु उत्तराखंड के पवित्र धामों में दर्शन कर चुके हैं।
बद्रीनाथ धाम: 16,54,263 श्रद्धालु (पिछले वर्ष से 3,62,304 अधिक)
• ​केदारनाथ धाम: 14,65,370 श्रद्धालु
• ​गंगोत्री धाम: 7,47,671 श्रद्धालु
• ​यमुनोत्री धाम: 6,68,163 श्रद्धालु
• ​हेमकुंड साहिब: 2,69,430 श्रद्धालु

यमुनोत्री धाम में बना नया रिकॉर्ड

इस वर्ष यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने नया इतिहास रच दिया है। यात्रा के इतिहास में पहली बार यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 6 लाख 68 हजार के पार पहुंचा है। इससे पहले वर्ष 2025 में 6,44,637 यात्रियों ने मां यमुना के दर्शन किए थे। वहीं मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए यात्रा से जुड़े संवेदनशील जिलों—रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी—में आपदा प्रबंधन विभाग को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है।