अल्मोड़ा: एडीएम युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की हुई समीक्षा, 98,529 नोटिस वितरित और 97,683 मामलों में सुनवाई पूर्ण

अल्मोड़ा: विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में जनपद के समस्त मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों एवं उनके द्वारा नामित बूथ लेवल एजेंट-1 के साथ बैठक आयोजित हुई।

बैठक का आयोजन

इस बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत नोटिसों के वितरण, सुनवाई की प्रगति तथा इसके लिए की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बूथ लेवल एजेंट-1 को पुनरीक्षण से संबंधित आंकड़ों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 4,71,938 है। विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत कुल 98,529 नोटिस जारी किए गए थे और सभी नोटिसों का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वितरित किए गए नोटिसों में से 97,683 मामलों में सुनवाई की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। बैठक के दौरान नोटिस वितरण से लेकर सुनवाई तक की प्रगति पर राजनैतिक दलों और उनके द्वारा नामित बूथ लेवल एजेंट-1 के साथ चर्चा की गई। सुनवाई की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए जनपद में कुल 72 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किए गए हैं। जनपद के कुल 949 मतदेय स्थलों से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए 856 सुनवाई स्थल निर्धारित किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित संपूर्ण प्रगति की समीक्षा करते हुए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बूथ लेवल एजेंट-1 के साथ नोटिस वितरण, सुनवाई तथा निर्धारित सुनवाई स्थलों से संबंधित जानकारी साझा की।

रहें उपस्थित

बैठक के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह रावत, विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि कैलाश गुरुरानी, पूरन रौतेला सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे ।