अल्मोड़ा: कुमाऊं विवि, एसएसजे विवि और श्रीदेव सुमन विवि में B.Ed व M.Ed काउंसलिंग के लिए इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, कुमाऊं विश्वविद्यालय और श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में B.Ed और M.Ed पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

सितंबर में होगी काउंसिलिंग

तीनों विश्वविद्यालयों के लिए 1 सितंबर से काउंसलिंग पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) प्रक्रिया शुरू होगी। जानकारी के अनुसार SSJ विवि के कुलसचिव डॉ. डी.एस. बिष्ट द्वारा जारी आदेश के अनुसार, परिणाम जारी होने के तुरंत बाद 1 सितंबर से काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। छात्र-छात्राएं 4 सितंबर तक काउंसलिंग के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।‌ इस बार प्रदेश के तीनों विश्वविद्यालयों में B.Ed और M.Ed में प्रवेश के लिए SSJ विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में B.Ed के लिए 5,352 और M.Ed के लिए 45 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, 30 अगस्त तक प्रवेश परीक्षा का परिणाम (रिजल्ट) घोषित कर दिया जाएगा।