30 अगस्त: अंतर्राष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस आज, समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के रक्षक को सहेजने का लें खास संकल्प

आज 30 अगस्त 2026 है। आज अंतर्राष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस मनाया जाता है। हर साल यह दिवस 30 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन दुनिया की सबसे बड़ी मछली (व्हेल शार्क) के संरक्षण, उनके सामने आने वाले खतरों और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में उनके महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।

खास है महत्व

समुद्र की सबसे बड़ी मछली, व्हेल शार्क, एक शांत, फिल्टर-फीडिंग करने वाली विशालकाय जीव के रूप में जानी जाती है। यह एक समझदार और बुद्धिमान प्राणी है जो दुनिया भर के महासागरों में पाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत साल 2008 में अंतर्राष्ट्रीय व्हेल शार्क सम्मेलन के दौरान की गई थी। भारत में गुजरात तट के पास इनकी अच्छी खासी संख्या पाई जाती है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 के तहत इन्हें पूर्ण संरक्षण प्राप्त है। यह दिन व्हेल शार्क के बारे में जागरूकता बढ़ाने, उनके पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी साझा करने और संरक्षण पहलों को बढ़ावा देने का एक अवसर है।