उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा: ₹22 लाख की नई निंजा बाइक, लाखों में फॉलोअर्स, मशहूर यूट्यूबर ‘यूके राइडर आशु’ की मौत


उत्तराखंड: उत्तराखंड के देहरादून में एक भीषण सड़क हादसे में सोशल मीडिया के चर्चित बाइक राइडर और यूट्यूबर आस मोहम्मद उर्फ ‘यूके राइडर आशु’ (25) की मौत हो गई है

हादसे में यूट्यूबर की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रुड़की के रहने वाले आशु ने 27 अगस्त को देहरादून से ‘कावासाकी निंजा ZX-10R’ बाइक खरीदी थी। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे वे इसी बाइक से देहरादून से पांवटा साहिब की ओर निकले थे। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बल्लूपुर-पांवटा हाईवे पर हिंदूवाला के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस उन्हें तुरंत अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 10 लाख से अधिक सोशल मीडिया फॉलोअर्स वाले आशु ने हादसे से ठीक एक दिन पहले ही ₹22 लाख की नई सुपरबाइक खरीदी थी।

जांच में जुटी पुलिस

​शुरुआती रिपोर्ट्स में बाइक के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात कही जा रही है, जबकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी है। सहसपुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप सिंह रावत के अनुसार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।