उत्तराखंड: मंदाकिनी विहार पुल का कायाकल्प, इतने लाख रुपये की लागत से बनेगा नया पुल

उत्तराखंड: देहरादून के चिड़ोंवाली स्थित मंदाकिनी विहार में क्षतिग्रस्त पुल की जगह जल्द ही नए पुल का निर्माण शुरू होगा।

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते शनिवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पुल की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर नए पुल की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक लोनिवि द्वारा इस 15 मीटर लंबे और 7 मीटर चौड़े पुल के निर्माण के लिए करीब 78 लाख रुपये की डीपीआर तैयार कर ली गई है, जिसे अब अंतिम स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जा रहा है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य की आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।