देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय वायुसेना (IAF) की अधिकारी शक्ति शर्मा ने बीते 1 सितंबर 2026 को एयर वाइस मार्शल (AVM) का पदभार संभाला है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय रक्षा बलों में एक नया इतिहास रच दिया है।
रचा इतिहास
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह तीनों सेनाओं (थल, नभ और जल) के गैर-चिकित्सा वर्ग से एयर वाइस मार्शल या इसके समकक्ष 2-स्टार रैंक हासिल करने वाली देश की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। उन्हें एयर हेडक्वार्टर में असिस्टेंट चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (एजुकेशन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके बाद एयर हेडक्वार्टर में असिस्टेंट चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (एजुकेशन) के रूप में अब वह वायुसेना की नीतिगत और शैक्षणिक व्यवस्था का नेतृत्व करेंगी।
प्रमुख उपलब्धियां और योगदान
• सैनिक स्कूल की पहली महिला प्रिंसिपल: एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा तीनों सेनाओं में पहली महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने किसी सैनिक स्कूल (सैनिक स्कूल कपूरथला) की कमान बतौर प्रिंसिपल संभाली।
• अकादमिक और रक्षा सहयोग: उन्होंने आईआईटी कानपुर और पुणे विश्वविद्यालय में ‘IAF Chairs of Excellence’ की स्थापना में अहम भूमिका निभाई, जिससे रक्षा तकनीक और शिक्षा के बीच सहयोग को बढ़ावा मिला।