उत्तराखंड में अग्निवीरों को मिलेगी बड़ी सौगात, सरकारी नौकरियों में इस परीक्षा से छूट की तैयारी, सरकारी नौकरियों के भर्ती नियमों में बदलाव की तैयारी

उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। इसके तहत राज्य की सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों की सीधी और आसान एंट्री के लिए भर्ती नियमों में बदलाव की तैयारी शुरू हो चुकी है।

मंजूरी के बाद होगा भर्ती प्रक्रिया में संशोधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गृह मंत्रालय की सिफारिशों के आधार पर राज्य सरकार जल्द ही कैबिनेट में एक प्रस्ताव लाने जा रही है। जिसके तहत अग्निवीरों को विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयन के दौरान लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट देने पर विचार किया जा रहा है। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए राज्य के मौजूदा भर्ती नियमों में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। कैबिनेट से प्रस्ताव पास होने के बाद यह स्पष्ट होगा कि अग्निवीरों को किन-किन सरकारी पदों और सेवाओं में यह लाभ प्रदान किया जाएगा।