उत्तराखंड: पर्यावरण, गंगा स्वच्छता और समाज कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों के लिए ‘स्पर्श गंगा शिक्षाश्री पुरस्कार 2026’ की घोषणा कर दी गई है।
पुरस्कार की घोषणा
जानकारी के अनुसार भारतीय शहीद सैनिक स्कूल, नैनीताल की शिक्षिका मीनाक्षी बिष्ट सहित राज्य के 5 उत्कृष्ट शिक्षकों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह सम्मान आगामी 17 दिसंबर को ‘स्पर्श गंगा दिवस’ के अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ‘मैती’ की अध्यक्षता में गठित चयन समिति ने पर्यावरण व संस्कृति संरक्षण, रक्तदान और सामाजिक सेवा में अनुकरणीय कार्य करने वाले शिक्षकों का चयन किया है।
पुरस्कार के लिए चयनित 5 प्रमुख शिक्षक
मीनाक्षी बिष्ट — शिक्षिका, भारतीय शहीद सैनिक स्कूल, नैनीताल
चंद्रशेखर जोशी — प्रधानाचार्य, आदर्श प्राथमिक विद्यालय, जाजर चिंगरी (पिथौरागढ़)
डॉ. अनिता नैथानी — प्रधानाचार्य, दयानंद कन्या इंटर कॉलेज, सुभाष नगर (देहरादून)
मनोज कुमार सती — शिक्षक, शासकीय जूनियर हाईस्कूल, दुसातगांव (चमोली)
डॉ. संजय सिंह महर — शिक्षक, राजकीय महाविद्यालय, नरेंद्र नगर (टिहरी गढ़वाल)
किया जाएगा सम्मानित
स्पर्श गंगा शिक्षाश्री सम्मान: पर्यावरण और गंगा संरक्षण में विशेष योगदान के लिए डॉ. प्रजापति नौटियाल (देहरादून) और प्रो. एमएम सेमवाल (श्रीनगर) को दिया जाएगा।
स्पर्श गंगा शिक्षाश्री प्रशस्ति पत्र: उल्लेखनीय सामाजिक सेवाओं के लिए रजत कुमार सिंह (नैनीताल), अनु शर्मा (हरिद्वार), हंसी जोशी (उत्तरकाशी) और डॉ. महेंद्र पाल सिंह (रामनगर) को सम्मानित किया जाएगा।