अल्मोड़ा: धारानौला तक ई-रिक्शा संचालन की मांग, एडवोकेट कवीन्द्र पन्त ने डीएम और एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा शहर में जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए शिखर तिराहे से धारानौला स्टेशन तक ई-रिक्शा का नियमित संचालन शुरू कराने की मांग को लेकर अधिवक्ता कवीन्द्र पन्त ने जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा।

सौंपा ज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्य परिवहन आयुक्त उत्तराखण्ड को भी पत्र भेजकर शिखर तिराहे से लक्ष्मेश्वर तिराहे तक ई-रिक्शा संचालन की अनुमति देने का अनुरोध किया है। ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ता कवीन्द्र पन्त ने बताया कि राज्य परिवहन आयुक्त उत्तराखण्ड शासन द्वारा जनवरी 2025 में ही धारानौला तक ई-रिक्शा संचालन की अनुमति दे दी गई थी। इसके बावजूद वर्तमान में ई-रिक्शा का संचालन केवल शिखर तिराहे से रघुनाथ सिटी मॉल तक ही सीमित है, जिससे धारानौला क्षेत्र के स्थानीय नागरिक इस सुविधा से वंचित हैं। रूट की लंबाई को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए इस मार्ग को दो भागों में विभाजित कर ई-रिक्शा चलाने का सुझाव दिया गया है।
1. ​पहला भाग: शिखर तिराहा से करबला तिराहा (पुनः वापसी शिखर तिराहा)
2. ​दूसरा भाग: करबला तिराहा से धारानौला स्टेशन (पुनः वापसी करबला तिराहा)

की यह मांग

​उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में गठित संयुक्त समिति की रिपोर्ट और संभागीय परिवहन अधिकारी (RTO) अल्मोड़ा के पत्राचार का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द समय-सारिणी निर्धारित की जाए और धारानौला रूट पर ई-रिक्शा सेवा शुरू कराई जाए।