देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। वियतनाम के न्हा ट्रांग में मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया।
मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रतियोगिता में डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंग्वेज ने दुनिया भर की सुंदरियों को पछाड़कर 73वें मिस वर्ल्ड का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है। इस मौके पर पूर्व मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता चुआंग्सरी ने उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया। वहीं स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस अलाबर्न ने फर्स्ट रनर-अप का स्थान हासिल किया। वहीं, मलेशिया की तानुसिया चेट्टी सेकंड रनर-अप रहीं। इस तरह टॉप-3 में डोमिनिकन रिपब्लिक, स्पेन और मलेशिया ने अपना दबदबा कायम किया।
सामाजिक कार्यों में सक्रियता
रिपोर्ट्स के मुताबिक पेशे से मॉडल जोहेरी मोल एक शिक्षिका और न्यूज कॉरेस्पॉन्डेंट भी हैं। वह सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहती हैं और उन्होंने ‘Voices of Tomorrow’ नामक एक पहल की शुरुआत की है। इसके जरिए वे समाज के जरूरतमंद बच्चों और युवाओं को अंग्रेजी शिक्षा मुहैया कराने की दिशा में काम कर रही हैं।