उत्तराखंड के लिए गर्व का पल: शिव प्रसाद चमोली तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से होंगे सम्मानित, मिलेगी इतनी सम्मान राशि

उत्तराखंड: उत्तराखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। मसूरी निवासी, आईटीबीपी (ITBP) के पूर्व डीजीपी और केम्पटी फॉल स्थित ‘हिमालयन एडवेंचर इंस्टीट्यूट’ के संस्थापक-निदेशक शिव प्रसाद चमोली को सम्मानित किया जाएगा।

किया जाएगा सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024 के ‘तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड (लाइफटाइम अचीवमेंट)’ के लिए चुना गया है।

साहसिक खेल का सर्वोच्च सम्मान

तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड साहसिक खेलों के क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा और सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जिसका दर्जा ‘अर्जुन अवॉर्ड’ के समकक्ष माना जाता है। इस राष्ट्रीय पुरस्कार के तहत विजेता को एक कांस्य प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र और 15 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले विशेष राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें इस सम्मान से सम्मानित करेंगी।