उत्तराखंड: UKSSSC भर्ती परीक्षा 2026: वैयक्तिक सहायक और आशुलिपिक के 101 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

उत्तराखंड: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है।‌उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने भर्ती निकाली है। आयोग ने राज्य के विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ (Group C) के अंतर्गत वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक, आशुलिपिक ग्रेड-2 एवं स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 के कुल 101 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन (संख्या: 81/उ०अ०से०च०आ०/2026) जारी कर दिया है।

महत्वपूर्ण तिथियां

• ​विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 08 सितंबर 2026
• ​ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 14 सितंबर 2026
• ​ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 14 अक्टूबर 2026
• ​आवेदन पत्र में संशोधन (Correction Window): 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक
• ​लिखित प्रतियोगी परीक्षा की प्रस्तावित तिथि: 20 दिसंबर 2026

पदों का विवरण

◦ ​आवास विभाग: 22 पद
◦ ​कुमाऊँ मण्डल (आयुक्त): 16 पद
◦ ​उत्तराखंड वन विकास निगम: 10 पद
◦ ​ग्राम्य विकास विभाग: 08 पद
◦ ​उच्च शिक्षा विभाग: 07 पद
◦ ​उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण: 06 पद
◦ ​स्टाम्प एवं निबंधक विभाग: 06 पद
◦ ​लघु सिंचाई विभाग: 05 पद
◦ ​सूचना एवं लोक संपर्क विभाग: 03 पद
◦ ​उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी, भवाली: 02 पद
◦ ​उद्योग विभाग, पंचायतीराज विभाग व अन्य: 01-01 पद
• ​आशुलिपिक (उत्तराखंड लोक सेवा अधिकरण, देहरादून): 02 पद (लेवल-05: ₹29,200 – ₹92,300)
• ​आशुलिपिक ग्रेड-3 (पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लि.): 02 पद (लेवल-04: ₹27,200 – ₹86,100)
• ​आशुलिपिक ग्रेड-2 / स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 (सिडकुल): 03 पद (लेवल-04: ₹25,500 – ₹81,100)

चयन प्रक्रिया:

आयोग द्वारा यह चयन दो चरणों में संपन्न कराया जाएगा।‌लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर रिक्तियों की संख्या के सापेक्ष 04 गुना सफल अभ्यर्थियों को अर्हकारी (Qualifying) टंकण (Typing) एवं आशुलिखन (Stenography) परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

देखें वेबसाइट
​इसके लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर 14 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।