अल्मोड़ा: गुलदार का आतंक, दिनदहाड़े महिलाओं के सामने बछिया को घसीट ले गया गुलदार, बढ़ी दहशत

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले में गांवों से लेकर नगरों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है। ग्राम पंचायत जेठुआ के पुरानाडांग इलाके में मंगलवार दिनदहाड़े गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत बढ़ गई है।

ग्रामीणों में दहशत

मिली जानकारी के अनुसार यहां गांव के पास ही तीन महिलाओं की मौजूदगी के बीच गुलदार एक बछिया को अपना निवाला बनाकर जंगल की ओर घसीट ले गया। गनीमत यह रही कि महिलाएं बाल-बाल बच गईं। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं—लता देवी, रेखा देवी और उमा देवी के अनुसार, मौके पर दो गुलदार मौजूद थे।‌ बताया कि गुलदार ने अचानक बछिया पर हमला कर दिया और महिलाओं पर भी झपटने का प्रयास किया। महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर गुलदार बछिया को घसीटते हुए जंगल की तरफ भाग निकला। जिस पर स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है।