उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम फिर बदलेगा करवट, आज इन सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी, जानें मौसम का पूर्वानुमान

सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज रविवार को राज्य के सात जनपदों में गर्जना और आकाशीय बिजली के साथ मूसलाधार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज होगी, लेकिन सात जिलों में बादलों का मिजाज आक्रामक रह सकता है। इनमें राजधानी देहरादून के अलावा टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। इन सभी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के स्पष्ट आसार हैं। मौसम विभाग ने विशेष रूप से खुले स्थानों, नदी-नालों के करीब रहने वाले लोगों और यात्रा कर रहे मुसाफिरों को आकाशीय बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित पक्के आश्रयों में रहने की हिदायत दी है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।