अल्मोड़ा नराकास को राष्ट्रीय स्तर पर मिला ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार, राजभाषा सम्मेलन में हुआ सम्मान

अल्मोड़ा: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), अल्मोड़ा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का परचम लहराया है।

किया सम्मानित

जिस पर दैनिक कामकाज में हिंदी भाषा के सहज, सरल और प्रभावी कार्यान्वयन के लिए अल्मोड़ा नराकास को राजभाषा विभाग द्वारा ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मुंबई में आयोजित ‘छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन’ के दौरान यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की सचिव अंशुली आर्या (आईएएस) एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने यह पुरस्कार अल्मोड़ा नराकास के अध्यक्ष व भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (VPKAS) के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत तथा प्रभारी राजभाषा अधिकारी रेनू सनवाल को सौंपा।

दी बधाई

अल्मोड़ा नराकास के अंतर्गत जिले में स्थित 32 केंद्रीय सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक उपक्रम, राष्ट्रीयकृत बैंक और सशस्त्र सीमा बल (SSB) जैसे प्रमुख संस्थान आते हैं। समिति के अंतर्गत आने वाले सभी सदस्य कार्यालय राजभाषा अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप अपने दैनिक सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।