अल्मोड़ा: साहित्य अदब ट्रस्ट (रजि.) भारत द्वारा अल्मोड़ा (उत्तराखंड) निवासी वंदना वर्मा को ‘विशिष्ट सम्मान-पत्र 2026’ से सम्मानित किया गया है।
किया सम्मानित

पार्षद, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की महिला जिला अध्यक्ष व धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा की नगर संयोजिका वंदना वर्मा को यह सम्मान समाज सेवा एवं व्यापार के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, विशिष्ट उपलब्धियों और समाज में प्रेरणादायी पहचान बनाने के लिए प्रदान किया गया है। ट्रस्ट की ओर से उनकी प्रतिभा और कर्मठता की सराहना करते हुए सम्मान-पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
संस्था के प्रमुख पदाधिकारी
इस अवसर पर सम्मान-पत्र जारी करने वालों में संस्था की अध्यक्ष डॉ. दीपा गुप्ता, सचिव शालिनी अग्रवाल, सलाहकार डॉ. जे.सी. दुर्गापाल और संरक्षक गजेंद्र सिंह बिष्ट शामिल रहे।