पिथौरागढ़: NPSEI में इंजीनियर्स डे पर ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन’ का आयोजन, 8 टीमों ने दिखाए तकनीकी नवाचार

पिथौरागढ़: इंजीनियर्स डे के अवसर पर शासकीय नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट (NPSEI), पिथौरागढ़ में ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन’ (SIH) के आंतरिक चरण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन

इस कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) अजीत सिंह ने किया। आंतरिक हैकाथॉन प्रतियोगिता में संस्थान की कुल 8 टीमों ने भाग लिया। छात्रों ने विभिन्न तकनीकी, सामाजिक और समकालीन समस्याओं के समाधान के लिए अपने इनोवेटिव आइडियाज और मॉडल प्रस्तुत किए।
​कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच निम्नलिखित टीमों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से शीर्ष स्थान हासिल किया।
• ​Alliance
• ​Hashed
• ​Runes
• ​Vision X

स्तर पर परचम लहरा चुका है संस्थान

​कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) विभाग की विभागाध्यक्ष (HOD) ज्योति जोशी के मार्गदर्शन और समन्वय में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। HOD ज्योति जोशी ने बताया कि NPSEI हर साल ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन’ के राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भागीदारी दर्ज कराता है। संस्थान के लिए गर्व की बात है कि यहाँ की टीम पूर्व में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार (First Prize) भी जीत चुकी है।

दिया योगदान

डीन अकादमिक्स हेमंत कुमार एवं दिनेश नेगी ने जज की भूमिका निभाते हुए टीमों के प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन किया।आयोजन को सफल बनाने में छात्र स्वयंसेवक दिव्यांशु जोशी, आयुष चमोली, तनुजा जोशी एवं सिवानी उपरारी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में निदेशक प्रो. (डॉ.) अजीत सिंह ने सभी प्रतिभागी छात्रों और आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे नवाचार और तकनीक के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करें और देश की समस्याओं के तकनीकी समाधान खोजें।