उत्तराखंड: आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी अपडेट, आज से शुरू ऑनलाइन इनर लाइन परमिट सेवा

उत्तराखंड: पिथौरागढ़: प्रसिद्ध आदि कैलाश और ओम पर्वत दर्शन की राह देख रहे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए जरूरी खबर है।

परमिट जारी

सीमांत जिला प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए आज रविवार से ऑनलाइन इनर लाइन परमिट (ILP) जारी करने जा रहा है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑनलाइन परमिट प्रक्रिया शुरू होने से अब देशभर के श्रद्धालु घर बैठे आवेदन कर सकेंगे और अपने निजी या किराए के वाहनों से सीधे आदि कैलाश व ओम पर्वत तक यात्रा कर सकेंगे। इसके साथ ही, यात्रा मार्ग की सबसे बड़ी बाधा दूर करते हुए सीमा सड़क संगठन (BRO) ने कूलागाड़ में बेली ब्रिज का निर्माण पूरा कर वाहनों की आवाजाही को सुचारू कर दिया है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी (SDM) आशीष जोशी ने बताया कि यात्रा पहले ही शुरू हो चुकी थी और शुरुआती चरण में कुछ यात्रियों को ऑफलाइन परमिट जारी किए गए थे। हालांकि, आने वाले एक पखवाड़े तक सुरक्षा के लिहाज से रोजाना सुबह मौसम का मिजाज देखकर ही ऑनलाइन परमिट जारी किए जाएंगे।