अल्मोड़ा: छात्रसंघ चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को ‘गोल्डन परिवार’ की ओर से आयोजित भव्य टिकट वितरण समारोह में रश्मि पांडे को छात्रा उपाध्यक्ष पद का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया।
प्रत्याशी घोषित
इस अवसर पर आयोजित विशाल सभा में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पहुंचकर अपना समर्थन जताया। प्रत्याशी घोषित होने के बाद रश्मि पांडे की मां ने उन्हें माला पहनाकर जीत का आशीर्वाद दिया, जिसने समारोह में मौजूद सभी लोगों को भावुक और उत्साहित कर दिया। टिकट मिलने के बाद रश्मि पांडे ने संगठन, समर्थकों और छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा के साथ छात्रहित में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार
समारोह के दौरान संगठन की मजबूती के लिए कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। इसमें नव-नियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
• जिलाध्यक्ष: इंदर गोस्वामी
• जिला उपाध्यक्ष: सौरभ उप्रेती
• जिला सचिव: पारस लोहनी
• परिसर अध्यक्ष: दिव्या
• परिसर उपाध्यक्ष: सानिया मेहता
• परिसर महामंत्री: जिज्ञासा नेगी
• परिसर सचिव: नेहा अधिकारी
• संयोजक: कशिश अधिकारी
• सोशल मीडिया प्रभारी: रश्मि बोरा
की नारेबाजी
सभा के समापन के बाद सोबन सिंह जीना परिसर में रश्मि पांडे के समर्थन में एक विशाल रैली निकाली गई। इसके पश्चात नगर क्षेत्र में भव्य जुलूस का आयोजन हुआ। जुलूस के दौरान समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए पूरे नगर को चुनावी रंग में रंग दिया।