हल्द्वानी: जरूरी खबर सामने आई है। यदि आप हल्द्वानी के कालाढुंगी चौराहा या आसपास के इलाकों में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। यहां अगले कुछ दिन बिजली कटौती होने वाली है।
की सहयोग की अपील
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऊर्जा निगम की ओर से 33/11 केवी उपसंस्थान कालाढुंगी चौराहा से जुड़े विभिन्न फीडरों में बुधवार से 30 सितंबर तक अलग-अलग दिनों में शटडाउन लिया जा रहा है। ऊर्जा निगम के अनुसार, हाई टेंशन (HT) लाइन व केबल बदलने और पेड़ों की लापिंग-चापिंग (छंटाई) का कार्य किया जाना है। इस वजह से प्रभावित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।
जानिए कब किस इलाके में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति
• 23 और 24 सितंबर (बरेली रोड व रामपुर रोड फीडर):
◦ बरेली रोड फीडर: बरेली रोड, धर्मपुरा, मंगलपड़ाव, बरेली रोड (गली नंबर 1 से 11), मेडिकल कॉलेज, एफटीआई और हिमालय फार्म क्षेत्र।
◦ रामपुर रोड फीडर: रामपुर रोड, शीशमहल, हीरानगर, जेल, नीलकंठ अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, रामपुर रोड (गली नंबर 1 से 11) और महिला अस्पताल क्षेत्र।
• 25 और 26 सितंबर (बाजार व काठगोदाम रोड फीडर):
◦ बाजार फीडर: बद्रीपुरा, ऑफिसर कॉलोनी, आनंद बाग, तहसील, सरस मार्केट, मुख्य बाजार क्षेत्र, मल्ला गोरखपुर और पीडब्ल्यूडी कॉलोनी।
◦ काठगोदाम रोड फीडर: कालाढूंगी रोड, बद्रीपुरा, पांडे निवास, कैनाल कॉलोनी, पंत कॉलोनी, सतीश कॉलोनी, संजय कॉलोनी, मुखानी और आनंदपुर क्षेत्र।
• 30 सितंबर (बुधवार – गांधी नगर फीडर):
◦ अंबेडकर नगर, गांधी नगर, लाइन नंबर 8 व 16 और मंगलपड़ाव क्षेत्र।