नैनीताल: आलूखेत के छोटे से गांव से जापान तक का सफर: एशियन गेम्स में भारतीय बॉक्सिंग टीम के पर्यवेक्षक बने हैं नैनीताल के नवीन टम्टा

नैनीताल: नैनीताल के नवीन टम्टा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन मुक्केबाजी टीम के ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक) के रूप में हुआ है।

क्षेत्र में खुशी की लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) द्वारा उनका चयन जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स के लिए भारतीय मुक्केबाजी टीम के ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक) के रूप में किया गया है। जापान में आयोजित इस बड़े खेल आयोजन में भारतीय टीम नवीन टम्टा की देखरेख और पर्यवेक्षण में रिंग में उतरेगी। वहीं 21 सितंबर से शुरू हुए एशियन गेम्स के लिए भारतीय मुक्केबाजी दल जापान पहुंचा है। नैनीताल के ग्राम आलूखेत के रहने वाले नवीन टम्टा वर्तमान में ‘बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया’ में टेक्निकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उनके इस चयन से नैनीताल समेत पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
​