अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय के मार्गदर्शन में आज सोमवार (28 सितंबर) को जिला न्यायालय सभागार में एक विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
दी यह जानकारी
इस मौके पर आज विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की सचिव अनामिका सिंह ने की। यह शिविर मुख्य रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए आयोजित किया गया था। शिविर में उपस्थित महिलाओं को पर्यटन के विभिन्न अवसरों, स्वरोजगार के माध्यम से अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और समाज में पर्यटन के सामाजिक व आर्थिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही, सचिव अनामिका सिंह और उपस्थित अधिकार मित्रों ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। शिविर में नालसा (NALSA) मुआवजा योजना 2018 की जानकारी दी। यौन उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों से पीड़ित महिलाओं/जीवित बचे लोगों के लिए मुआवजा योजना, उत्तराखंड मुआवजा योजना 2020 जो राज्य स्तर पर यौन अपराधों और अन्य गंभीर अपराधों की शिकार पीड़ित महिलाओं को आर्थिक सहायता देने से जुड़ी कानूनी व्यवस्था, निःशुल्क विधिक सहायता में समाज के कमजोर वर्गों और महिलाओं को मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता और प्रक्रियाओं के बारे में भी बताया गया।
रहें उपस्थित
इस दौरान बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और अधिकार मित्र उपस्थित रहे।