अल्मोड़ा: डीएम ने वर्ष 2026 के लिए घोषित किए 3 स्थानीय अवकाश, जारी हुई विज्ञप्ति, देखें

​अल्मोड़ा: जनपद के सरकारी कार्यालयों और संस्थानों के लिए कैलेंडर वर्ष 2026 हेतु 3 स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा ‘मैनुअल ऑफ गवर्नमेंट आईस (संशोधित) 1881’ के नियमों के तहत यह विज्ञप्ति जारी की गई है।
​

इस दिन अवकाश

जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जनपद अल्मोड़ा के बैंक, कोषागार और उप कोषागारों को छोड़कर अन्य सभी सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में इन तीन त्योहारों पर अवकाश रहेगा। यह आदेश अपर जिलाधिकारी (युक्ता मिश्र) के हस्ताक्षर से जारी किया गया है और इसकी प्रतिलिपि जनपद के सभी विभागाध्यक्षों, उप जिलाधिकारियों तथा जिला सूचना अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है। 

​स्थानीय अवकाशों की सूची

1. ​होली: 02 मार्च 2026 (सोमवार) – 1 दिन
2. ​अष्टमी श्राद्ध (अष्टका): 03 अक्टूबर 2026 (शनिवार) – 1 दिन
3. ​दीपावली: 09 नवंबर 2026 (सोमवार) – 1 दिन

​