जाॅब अलर्ट: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026: 3,477 पदों पर होगी भर्ती, अक्टूबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने भर्ती निकाली है। आरआरबी ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 (CEN No. 06/2026) का सांकेतिक विज्ञापन जारी कर दिया है।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 3,477 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं भर्ती की चयन प्रक्रिया चार चरणों में संपन्न होगी। सीबीटी-1, सीबीटी-2, स्किल टेस्ट (पद के अनुसार), दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल परीक्षण होगा।

​आवेदन तिथि

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
• ​आवेदन शुरू होने की तिथि: 8 अक्टूबर 2026
• ​आवेदन की अंतिम तिथि: 6 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
​