अल्मोड़ा: स्मैक तस्करी मामले में अदालत ने सुनाया फैसला, अभियुक्त को 4 माह के कठोर कारावास की सजा, लगाया जुर्माना

​अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में स्मैक तस्करी के एक मामले में सख्त रुख अपनाते हुए विशेष सत्र न्यायाधीश श्रीकांत पाण्डेय की अदालत ने फैसला सुनाया है।

अदालत का आदेश

जिस पर अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने आरोपी को 4 महीने के कठोर कारावास के साथ 5,000 रुपये के अर्थदण्ड (जर्माने) की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा, लोक अभियोजक सीमा भेटवाल, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कुंवर सिंह बिष्ट और विशेष लोक अभियोजक पोक्सो घनश्याम जोशी ने मामले की प्रभावी पैरवी कर आरोपी के खिलाफ आरोपों को साबित किया।