उत्तराखंड: ITI (SCVT) व्यवसायों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इतने अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

​उत्तराखंड: कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, उत्तराखंड सरकार के प्रशिक्षण प्रखंड (व्यावसायिक परीक्षा परिषद, देहरादून) ने राज्य के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (Govt. ITI) में शिल्पकार प्रशिक्षण योजना के तहत SCVT व्यवसायों के सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।
​
प्रवेश प्रक्रिया

राज्य के इच्छुक और योग्य युवा इस प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
• ​आवेदन पत्र प्राप्त और जमा करने की तिथियां: 09 अक्टूबर 2026 से 23 अक्टूबर 2026 तक।
•  ​ऑफिशियल वेबसाइट:www.vpputtarakhand.in
​इन जिलों के आईटीआई संस्थानों में होंगे प्रवेश

​राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित राजकीय आईटीआई (Govt. ITI) में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।
1. ​अल्मोड़ा: सदरक्वैराला, बमस्यूँ, धौलछीना, मासी
2. ​बागेश्वर: कठपुड़ियाछीना, नाकुरी
3. ​नैनीताल: डोनपरेवा, वि० भीमताल
4. ​चम्पावत: खेतीखान, तल्लादेश, चम्पावत दिगालीचौड़, बनबसा रेगड़ूं
5. ​पिथौरागढ़: जाखपुरान, बढ़ावे
6. ​ऊधम सिंह नगर: गदरपुर
7. ​देहरादून: लाषामण्डल
8. ​पौड़ी: पाबौ, बूंगीधार, कॉसखेत, गैण्डखाल, रिखणीखाल, पैठाणी
9. ​रूद्रप्रयाग: अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, बसुकेदार
10. ​नई टिहरी: चाका, पावकीदेवी रजाखेत
11. ​उत्तरकाशी: बनचौरा


​देखें वेबसाइट

संस्थानवार सीटों का विवरण, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक निर्देश प्रवेश विवरणिका (Prospectus) में उपलब्ध हैं, जिसे निःशुल्क वेबसाइट www.vpputtarakhand.in से डाउनलोड किया जा सकता है। ​अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित संस्थानों में संपर्क कर सकते हैं या जारी किए गए मोबाइल नंबर 7302663922 और 7302663907 पर कॉल कर सकते हैं।