हरिद्वार / देहरादून: उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् (उत्तराखंड सरकार) ने राज्य में संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और शोध कार्य में लगे छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘महर्षि वेदव्यास संस्कृत शोधछात्रवृत्ति योजना’ (वर्ष 2026-27) की घोषणा की है।
देखें वेबसाइट
इस योजना के तहत राज्य के विश्वविद्यालयों के संस्कृत विभाग में पीएच.डी. (Ph.D.) हेतु पंजीकृत तथा UGC NET या उत्तराखंड स्लेट (SLET) उत्तीर्ण 15 मेधावी शोधछात्रों का चयन किया जाएगा। चुने गए प्रत्येक शोधछात्र को ₹30,000 (तीस हजार रुपये) की वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
• आधिकारिक वेबसाइट: नियम एवं आवेदन पत्र संस्थानम् की वेबसाइट uksa.uk.gov.in पर उपलब्ध हैं।
• आवेदन का तरीका: इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर, उसे भरकर अपने आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति (Self-attested copies) के साथ ईमेल करें।
• ईमेल पता: shodh.usa@gmail.com
• अंतिम तिथि:02 नवंबर 2026 की रात्रि 12:00 बजे तक।