अल्मोड़ा: भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ लक्ष्मेश्वर में 13वां दुर्गामहोत्सव का आगाज, ‘मां जगदम्बा’ के जयकारों से गुंजायमान हुआ क्षेत्र

​अल्मोड़ा: जय माँ दुर्गामहोत्सव समिति, लक्ष्मेश्वर के तत्वावधान में आयोजित 13वें दुर्गामहोत्सव का शुभारंभ आज रविवार को एक भव्य और दिव्य श्री मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ।

कलश यात्रा

इस मौके पर पारंपरिक वेशभूषा में सजी सैकड़ों महिलाओं, युवतियों और क्षेत्रवासियों ने श्री खूँटकूनी भैरव मंदिर से कलश यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र माँ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कलश यात्रा के लक्ष्मेश्वर स्थित पंडाल पहुँचने के बाद, आचार्य पंडित सतीश चन्द्र जोशी और पंडित चन्द्रशेखर जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इस दौरान यजमान गीता जोशी, रमेश चन्द्र जोशी, लता पन्त और पंकज पन्त ने विधिवत रूप से श्री गणेश पूजन, दीप पूजन, मात्रिका पूजन, मंगल कलश स्थापना, माँ जगदम्बा मूर्ति स्थापना, शैलपुत्री पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ, नवदुर्गा पूजन, नवग्रह पूजन एवं आरती कर लोक कल्याण की कामना की।

​कार्यक्रम में रहें उपस्थित

इस अवसर पर समिति के संरक्षक हेम चन्द्र जोशी, कमलापति पाण्डेय, मुख्य संयोजक त्रिलोचन जोशी, अध्यक्ष सुनील कर्नाटक, संयोजक अमित साह मोनू, व्यवस्थापक नमित जोशी, सचिव विक्रम साह, कोषाध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय, उपाध्यक्ष विनय पाण्डेय, दिनेश मठपाल, पीयूष पाण्डेय, दीवान बिष्ट, गोपाल बिष्ट, पार्षद अभिषेक जोशी, पार्षद भूपेन्द्र जोशी, पार्षद ज्योति साह, पार्षद जगत तिवारी और कमलेश जोशी सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, राज्य मंत्री स्तर के कुन्दन लटवाल व गोविन्द पिलख्वाल, रवि रौतेला, मनोज जोशी, जगत भट्ट और नामित पार्षद कैलाश गुरूरानी ने भी महोत्सव में पहुंचकर माँ का आशीर्वाद लिया।