अल्मोड़ा: पीएम श्री राइका हवालबाग में ‘एक्सपर्ट टॉक’ का आयोजन, कर्नल शर्मा ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र, कहा- लक्ष्य तय कर करें कड़ी मेहनत

अल्मोड़ा: पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में एक्सपर्ट टॉक बाय एमिंनेंट एक्सपर्ट (नेशनल) कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमान अधिकारी 77 यूके बीएन एनसीसी अल्मोड़ा क़े कर्नल जीतेन्द्र शर्मा,पूजा शर्मा और प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ

इस अवसर पर बोलते हुए कार्नल शर्मा ने विद्यार्थियों से अपना लक्ष निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने को कहा। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार क़े अवसरों क़े बारे में विस्तार से बताया साथ ही स्मार्टफोन का प्रयोग केवल पढ़ाई हेतु करने को कहा। कमान अधिकारी कर्नल शर्मा द्वारा अटल टिंकरिंग लैब का भी भ्रमण किया गया एवं बच्चों द्वारा बनाये गए इन्नोवाटिव मॉडलों कि प्रशंसा कि गयी। इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय क़े प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने विद्यार्थियों से समय का सदुपयोग करने और मुख्य अतिथि द्वारा बतायी गई बातों का अनुसरण करने को कहा।

रहें उपस्थित

कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी एएनओ सेकंड ऑफिसर कमलेश जोशी मधन सिंह, टी डी भट्ट, प्रदीप सलाल, प्रमोद पांडे,हिमांती टम्टा, भावना वर्मा, नवीन वर्मा, भगवत सिंह बगडवाल, महेश चंद्र, योगिता तिवारी एवं राकेश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ निर्मल कुमार पंत ने किया।