अल्मोड़ा: लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब की रामलीला का भव्य शुभारंभ, प्रभु राम और माता सीता के जन्म से भक्तिमय हुआ वातावरण

​

अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की ऐतिहासिक विरासत, श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब की रामलीला का प्रथम दिवस बेहद धूमधाम और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ।

रामलीला मंचन

जिसमें रामलीला के पहले दिन भगवान श्रीराम एवं माता सीता के जन्म से लेकर रामायण के कई प्रमुख प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया। रामलीला का शुभारंभ रावण के बढ़ते अत्याचारों से परेशान देवगणों की प्रार्थना और भगवान विष्णु द्वारा श्रीराम रूप में अवतार लेने के प्रसंग से हुआ। इसके बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम और जनकपुरी में माता सीता के जन्म के दृश्यों ने पूरे परिसर को ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गुंजायमान कर दिया। आगे के दृश्यों में महर्षि विश्वामित्र-राजा दशरथ संवाद, ताड़िका वध, सुबाहु एवं मारीच वध, अहिल्या उद्धार और गौरी पूजन का सजीव व प्रभावशाली मंचन प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपनी संवाद अदायगी, अभिनय और मधुर गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
​
रहें मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अल्मोड़ा के पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी एवं पूर्व अर्बन कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पार्षद रोहित कार्की (नर्सिंगबाड़ी वार्ड), पार्षद अंजू बिष्ट (डुबकिया वार्ड) और पार्षद नवीन आर्य (रामशिला वार्ड) शामिल रहे। मुख्य अतिथि प्रकाश चन्द्र जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि रामलीला अल्मोड़ा की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग और आदर्शों की प्रेरणा देता है। ऐसी परंपराएं नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और गौरवशाली इतिहास से जोड़ती हैं। वहीं, आनंद सिंह बगड़वाल ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे जन-आस्था का प्रमुख केंद्र बताया।

​रहा प्रमुख योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सचिव विनीत बिष्ट, त्रिभुवन गिरी, राजेंद्र तिवारी, हर्षवर्धन वर्मा, मीनाक्षी साह अग्रवाल, मीनाक्षी जोशी, ललित मोहन साह, मनोज साह, भारत गोस्वामी, कंचन बिष्ट, विजय चौहान, कैलाश साह, अभय उप्रेती, मणिकरण गुप्ता, मानस वाणी, पारस, रोहित साह, हरेंद्र वर्मा, चंद्रशेखर कांडपाल, जगत मोहन जोशी, अभय साह, विनोद गिरी, मिश्रा जी, चंदन आर्या, गौरव तिवारी, पूजा थापा, आकांक्षा, नीलम भट्ट, अजय साह, दीक्षा साह, गीता तिवारी, सौम्या और प्रिया का विशेष योगदान रहा। प्रकाश व्यवस्था का दायित्व संजय साह, कमल वर्मा, प्रेम प्रकाश और सुंदर जनौटी ने संभाला। मंच संचालन प्रीति भट्ट, हिमांशु कांडपाल, मनोज जोशी, कैलाश साह, योगेश जोशी, अभय उप्रेती, अजय चौहान और दीवान बिष्ट द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।