अल्मोड़ा: माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल, के निर्देशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह के द्वारा “अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस” के अनुक्रम में विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कॉलेज एन. टी .डी. अल्मोड़ा में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का आयोजन
इस शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत एक मुठ्ठी आसमान चलाकर किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित छात्राओं को बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा, समानता, बाल-विवाह निषेध, बालिका सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता घरेलू हिंसा, पाक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा,PoSH act, निशुल्क कानूनी सहायता, सम्मान, सलाह व परामर्श, कानूनी अधिकारों की रक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा व सन्तानों दायित्व, परिवार व स्थायी लोक अदालत, व पंफ्लेट वितरित किए गए।
रहें उपस्थित
इस जागरुकता शिविर में विद्यालय की प्रधानाचार्या, भावना मटेला धपोला, अध्यापक गण, अधिकार मित्र विनीता आर्या व संदीप सिंह नयाल उपस्थित रहें।