उत्तराखंड: लोक संगीत और बॉलीवुड का अनूठा संगम, पहाड़ी दुल्हनों की ग्रैंड एंट्री के लिए खास सरप्राइज, रिलीज के लिए तैयार ‘ब्योली नाचली’ सॉन्ग

​

उत्तराखंड: उत्तराखंडराज्य की प्रसिद्ध कलाकार श्वेता मेहरा और लोकप्रिय लोक गायिका स्वाति भट्ट अपने नए गीत ‘ब्योली नाचली’ को लेकर इन दिनों खासी चर्चा में हैं।

जल्द रिलीज होगा गाना

जी हां वेडिंग वाइब (शादी के माहौल) पर आधारित इस अनूठे गीत में पारंपरिक पहाड़ी बोली और आधुनिक बॉलीवुड संगीत का एक बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। जानकारी के मुताबिक बीते दिन रामनगर में कलाकारों और उनकी पूरी टीम ने इस नए गीत का जोरदार प्रमोशन किया। साथ ही बताया कि इस गाने को खास तौर पर नई पीढ़ी और पहाड़ी दुल्हनों की शादी में ग्रैंड एंट्री को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कलाकार पंकज रावत ने कहा कि जब लोग इस गीत की धुन पर थिरकेंगे, तो इसके जरिए उत्तराखंड की अनूठी संस्कृति देश-विदेश के अन्य प्रदेशों तक पहुंचेगी। ‘ब्योली नाचली’ के माध्यम से पहाड़ के लोक संगीत, समृद्ध परंपराओं और शादी-विवाह के उल्लास को एक व्यापक पहचान दिलाने की कोशिश की गई है।
• ​गायक और आवाज: इस गाने को अपनी जादुई आवाज लोक गायिका स्वाति भट्ट ने दी है।
• ​संगीत और बोल: गीत के लिरिक्स और म्यूजिक की जिम्मेदारी निशाद ने बखूबी संभाली है।
• ​शैली: इसमें बॉलीवुड संगीत की आधुनिक शैली और पहाड़ी एहसास को बेहद खूबसूरती से पिरोया गया है।
​