उत्तराखंड: हरिद्वार अर्धकुंभ-2027 की तैयारी शुरू, लॉन्च हुआ आधिकारिक लोगो, वेबसाइट व गीत, जानें क्या है खास

​हरिद्वार: उत्तराखंड से जुडी खबर है। हरिद्वार में होने वाले आगामी अर्धकुंभ-2027 की पहचान अब एक भव्य लोगो, आधिकारिक वेबसाइट और विशेष गीत के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचेगी।

लोगो लांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरिद्वार की समृद्ध धार्मिक विरासत, मां गंगा की महिमा और सनातन परंपरा को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते सोमवार को मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) सभागार में अर्धकुंभ के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का औपचारिक लोकार्पण किया। इन डिजिटल और सांस्कृतिक माध्यमों से जहां एक ओर श्रद्धालुओं को आयोजन से जुड़ी सभी प्रामाणिक जानकारियां मिल सकेंगी, वहीं ‘साधु और संतों के मन में हर्ष छा गया, कुंभ का पर्व आ गया’ पंक्तियों से सजा आधिकारिक गीत इस आयोजन के आगमन का संदेश घर-घर तक पहुंचाएगा। इसमें मां गंगा, हरकी पैड़ी क्षेत्र, धनुष पुल और सूर्योदय की छटा के साथ-साथ शिव प्रतिमा, साधु-संतों, त्रिशूल, डमरू तथा मां मनसा देवी और मां चंडी देवी की पहाड़ियों को दर्शाया गया है।
​
आधिकारिक वेबसाइट

इसके लिए श्रद्धालु अब हरिद्वार अर्धकुंभ वेबसाइट के माध्यम से आयोजन की पल-पल की अपडेट और प्रामाणिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।