अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में तेज धूप खिलने से गर्माहट महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेशभर में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। हालांकि, शुक्रवार से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज गुरूवार को प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले दो दिन भी प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां सीमित रहने के आसार हैं। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय धूप खिली रह सकती है,जबकि सुबह और शाम ठंड का अहसास बढ़ सकता है। शुक्रवार से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा अथवा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में, विशेषकर 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर, हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं, प्रदेश के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।