अल्मोड़ा: हवालबाग मार्ग पर हुए एक दर्दनाक हादसे में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो कार के चालक को अल्मोड़ा फायर सर्विस की तत्परता से सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
चालक को पंहुचाया अस्पताल
मिली जानकारी के अनुसार घटना 21 अक्टूबर की है। हवालबाग मार्ग पर एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर अचानक गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही अल्मोड़ा फायर सर्विस की रेस्क्यू यूनिट बिना समय गंवाए घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि कार में ICR कॉलोनी (हवालबाग) निवासी दानेश्वर प्रसाद (34 वर्ष), पुत्र राजेंद्र प्रसाद, बुरी तरह फंसे हुए थे। फायर सर्विस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों की मदद से कार के क्षतिग्रस्त दरवाजे को काटा और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद मौके पर मौजूद चालक के पिता एवं परिजनों की उपस्थिति में घायल चालक को 108 एंबुलेंस के जरिए तत्काल इलाज के लिए बेस अस्पताल, अल्मोड़ा भिजवाया गया।
टीम में शामिल
• एलएफएम (LFM): किशन सिंह
• फायर सर्विस चालक: हरि अधिकारी
• फायरमैन: मोसिम अली, प्रेम सिंह, प्रियांशु कुमार एवं दीपक मार्छाल शामिल रहे।