उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या-74/उ०अ०से०च०आ०/2025 के तहत आयोजित विभिन्न तकनीकी पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रोविज़नल उत्तर-कुंजियां आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी हैं।
देखें वेबसाइट
आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 04 अक्टूबर 2026 को आयोजित प्रोजेक्टनिस्ट / कनिष्ठ कैमरामैन, फोटोग्राफर एवं शोध अधिकारी तथा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित कलाकार, मानचित्रकार व विधि सहायक के पदों की लिखित परीक्षाओं के चारों सेट (A, B, C, D) की उत्तर-कुंजियां प्रकाशित की गई है। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी प्रश्नों या उत्तरों के संबंध में अपनी आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति की तारीख 23 अक्टूबर 2026 से 27 अक्टूबर 2026 (शाम 05:00 बजे तक)। आपत्तियां केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिए जाने वाले ऑनलाइन लिंक के माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। 27 अक्टूबर 2026 को शाम 05:00 बजे के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा डाक, ई-मेल या अन्य किसी भी ऑफलाइन माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।