अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के हवालबाग स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (राइंका) स्यालीधार में कार्यरत डॉ. प्रभाकर जोशी को सम्मानित किया गया है।
किया सम्मानित
जानकारी के अनुसार उन्हें एसईआरटी (SCERT) की ओर से मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेस (MOOCs) के विकास और अभिमुखीकरण में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया है।
उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार देहरादून में राज्य विद्यालयी शिक्षा सचिव और शिक्षा निदेशक द्वारा प्रदान किया गया।
दी बधाई
डॉ. जोशी की इस विशेष उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO) एचआर कोहली, विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांडे सहित क्षेत्र के अन्य शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।