जाॅब अलर्ट: कपकोट: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

​कपकोट (बागेश्वर): कार्यालय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (के.जी.बी.वी.) टाइप 4 कपकोट (बागेश्वर) में विभिन्न पदों पर रिक्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

भर्ती प्रक्रिया

जिसमें ये नियुक्तियां पूर्णतः अस्थाई व्यवस्था के तहत की जा रही हैं। रिक्त पदों एवं योग्यताओं का विवरण:
• ​क्लेरिकल स्टाफ (लिपिक): वाणिज्य (Commerce) विषय में स्नातक और कंप्यूटर प्रशिक्षण अनिवार्य। नियुक्ति एक शैक्षणिक सत्र के लिए होगी।
• ​अनुदेशिका (अंशकालिक शिक्षिका): अंग्रेजी विषय के साथ स्नातक, बी.एड. एवं TET (द्वितीय) उत्तीर्ण। नियुक्ति एक शैक्षणिक सत्र के लिए होगी।
• ​कंप्यूटर ऑपरेटर: नवंबर से मार्च तक (लगभग 4-5 माह) के लिए अस्थाई नियुक्ति।


​देखें आवेदन प्रक्रिया

​इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी सीधे कार्यालय के.जी.बी.वी. टाइप-4 कपकोट, बागेश्वर में उपस्थित होकर संपर्क कर सकते हैं तथा नियमों और अन्य जानकारियों के साथ विज्ञप्ति जारी होने के एक सप्ताह के भीतर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
​