नैनीताल: देहरादून में रविवार को आयोजित 15वीं उत्तराखंड राज्य कलात्मक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में शेरवुड कॉलेज, नैनीताल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और पदक जीते।
खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार विद्यालय के जिम्नास्टों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में कुल 8 पदक अपने नाम किए। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 11 प्रतिष्ठित विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता के दौरान शेरवुड कॉलेज के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी।
अर्णव अग्रवाल: जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट का खिताब हासिल किया।
अली अब्बास: सब-जूनियर वर्ग में बेहतरीन जिम्नास्टिक कौशल दिखाते हुए द्वितीय सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट का खिताब अपने नाम किया।
प्रदेश के 11 नामी स्कूलों के बीच हुई टक्कर
इस प्रतियोगिता में देहरादून, मसूरी और हरिद्वार समेत उत्तराखंड के कई नामी शैक्षणिक संस्थानों ने प्रतिभाग किया। प्रमुख प्रतिभागी विद्यालयों में शामिल रहे:
• सेंट जॉर्ज, मसूरी
• दून इंटरनेशनल स्कूल
• सेंट जोसेफ स्कूल
• पतंजलि गुरुकुल, हरिद्वार
• कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी
• सन वैली स्कूल
• द एशियन स्कूल
• ओएनजीसी स्कूल